फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर प्रदेश में नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 19 मार्च को

उत्तर प्रदेश में नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 19 मार्च को

उत्तर प्रदेश में नई सरकार 19 मार्च को शपथ लेगी। यह तय हो गया है लेकिन अभी तक नये मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा है कि कल लखनऊ में शाम 4 बजे होने वाली...

उत्तर प्रदेश में नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 19 मार्च को
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Mar 2017 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में नई सरकार 19 मार्च को शपथ लेगी। यह तय हो गया है लेकिन अभी तक नये मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा है कि कल लखनऊ में शाम 4 बजे होने वाली नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा लेकिन नया मंत्रिमंडल 19 मार्च को शपथ लेगा।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल न होने की बात सार्वजनिक करने से अब केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे ऊपर है, वैसे लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा, सासंद योगी आदित्यनाथ व शाहजहांपुर से आठवीं बार जीते सुरेश खन्ना व कानपुर के सतीश महाना का नाम भी चर्चा में है।

UP सीएम: राजनाथ-रामलाल की चर्चा तेज, गूगल ट्रेंड में मनोज सिन्हा आगे

ऐसे भी थे रिश्ते, जब भारत के PM को पाक देता था सर्वोच्च नागरिक सम्मान

शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंच कर मौके का मुआयना करते अधिकारी -

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें