फोटो गैलरी

Hindi Newsकैराना में खौफ बरकरार, अब भी पलायन कर रहे लोग: हुकुम सिंह

कैराना में खौफ बरकरार, अब भी पलायन कर रहे लोग: हुकुम सिंह

शनिवार को सिनेमाहॉल में घुसकर मालिक से लूटपाट के बाद मालिक प्रदीप मित्तल द्वारा पलायन की चेतावनी देने के बाद रविवार को प्रेसवार्ता में भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि कैराना में भय का माहौल है। अब...

कैराना में खौफ बरकरार, अब भी पलायन कर रहे लोग:  हुकुम सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 03 Jul 2016 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को सिनेमाहॉल में घुसकर मालिक से लूटपाट के बाद मालिक प्रदीप मित्तल द्वारा पलायन की चेतावनी देने के बाद रविवार को प्रेसवार्ता में भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि कैराना में भय का माहौल है। अब भी पलायन के हालात हैं। मुख्यमंत्री यहां आकर खुद माहौल देखें। 

कैराना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि कैराना पलायन मामले को जिला प्रशासन गम्भीरता से नही ले रहा है। कैराना के एडवोकेट हरिश चन्द के परिजनों, सिनेमाहॉल मालिक प्रदीप कुमार कैराना से पलायन कर रहे है। इसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को दे दी गई है। 

उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह पलायन करने वाले लोगों की सुरक्षा करने के बजाय गुण्डागर्दी, रंगदारी मांगने वालों का सहयोग कर रहा  है और खनन माफिया के साथ मिलकर काम कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें