फोटो गैलरी

Hindi Newsबुधवार से बंद हो जाएगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व

बुधवार से बंद हो जाएगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दरवाजे बुधवार शाम से बंद हो जाएंगे। अगर आपको टाइगर रिजर्व जाना है तो अंतिम मौका है। इसके बाद आपको पांच महीने बाद 15 नवम्बर तक इंतजार करना पड़ेगा। इस साल भारी संख्या में देशी...

बुधवार से बंद हो जाएगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Jun 2016 12:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दरवाजे बुधवार शाम से बंद हो जाएंगे। अगर आपको टाइगर रिजर्व जाना है तो अंतिम मौका है। इसके बाद आपको पांच महीने बाद 15 नवम्बर तक इंतजार करना पड़ेगा। इस साल भारी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक पीलीभीत की अद्भुत छटा देखने यहां आए। इससे जहां एक ओर टाइगर रिजर्व की सालाना आमदनी बढ़ी, वहीं पीलीभीत की ख्याति देश विदेश तक फैली। गर्मियों की छुट्टियों में पर्यटकों की भरी भीड़ बनी रहती है।

पीलीभीत का जंगल अब से दो साल पहले टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। इसकी पहचान देश विदेश तक है। यहां पूरे वर्ष भर पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। पर्यटकों के ठहरने के लिए हटें भी बनी हुई है। अब तक भारी संख्या में पर्यटक टाइगर रिजर्व का लुफ्त उठा चुके हैं। यहां चुका बीच, सप्त सरोवर और बाइफरकेशन भी है। सप्त सरोवर में पर्यटक स्नान करते है। यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए छह हटें हैं। इसमें पर्यटक ठहरते है। पिछले दिनों पर्यटकों ने बड़ी संख्या में बुकिंग भी कराई। इस साल की ही बात करें तो टाइगर रिजर्व को 28 लाख से अधिक की आय हुई। पूरे सीजन 17 हजार से अधिक लोग यहां घूमने आए। 

टाइगर रिजर्व में इस साल 32 बसों, 1494 चारपहिया वाहन और 20 हजार 313  लोगों ने बाइक से टाइगर रिजर्व की सैर की। इस तरह कुल 17हजार 260 टूरिस्ट देश विदेश से घूमने आए। इस दौरान 28 लाख 54 हजार 225 की आय टाइगर रिजर्व को हुई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें