फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रतापगढ़: पानी के छींटे गिरे तो देवरानी ने काट दी जेठानी की उंगली

प्रतापगढ़: पानी के छींटे गिरे तो देवरानी ने काट दी जेठानी की उंगली

प्रतापगढ़ में मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देवरानी ने जेठानी की उंगली दांतों से काट दी। झगड़ा धूप में कपड़े फैलाने के दौरान पानी के छींटे गिरने से शुरू हुआ था। जेठानी की तहरीर पर पुलिस ने देवर व...

प्रतापगढ़: पानी के छींटे गिरे तो देवरानी ने काट दी जेठानी की उंगली
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 Jul 2016 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़ में मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देवरानी ने जेठानी की उंगली दांतों से काट दी। झगड़ा धूप में कपड़े फैलाने के दौरान पानी के छींटे गिरने से शुरू हुआ था। जेठानी की तहरीर पर पुलिस ने देवर व देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राजगढ़ के रम्मन का पुरवा के रहने वाले हरीराम वर्मा और उसके छोटे भाई अशोक में पुश्तैनी मकान के बंटवारे के समय से ही रंजिश चली आ रही है। हरीराम के घर के बाहर हैंडपम्प लगा है। हरीराम की पत्नी विमला (40) ने बताया कि वह नहाने के बाद हैंडपम्प के पास लगे तार पर सूखने के लिए कपड़े फैला रही थी। 

इसी दौरान साड़ी झटकने पर पानी के छींटे उसकी देवरानी अनीता पर पड़ गए। आरोप है कि कहासुनी के बाद अनीता ने विमला पर हमला कर दिया।  दोनों में मारपीट होने लगी। विमला का कहना है कि अनीता ने उसके दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली अपने दांतों से काट ली। उंगली का आगे वाला हिस्सा नाखून सहित गायब हो गया। आनन-फानन विमला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने विमला की तहरीर पर अनीता और उसके पति अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें