फोटो गैलरी

Hindi Newsचित्रकूट के टिकरिया स्टेशन पर डकैतों का धावा, फायरिंग के बीच की लूटपाट

चित्रकूट के टिकरिया स्टेशन पर डकैतों का धावा, फायरिंग के बीच की लूटपाट

टिकरिया स्टेशन में आधी रात के बाद डकैत बबुली कोल ने तांडव किया, साथी डकैतों ने एक घंटे तक फायरिंग की और ट्रेन सा इंतजार कर रहे व्यापारियों को लूटा। ज्यादा माल न मिलने पर डकैतों ने स्टेशन मास्टर के...

चित्रकूट के टिकरिया स्टेशन पर डकैतों का धावा, फायरिंग के बीच की लूटपाट
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 18 Jan 2016 11:49 AM
ऐप पर पढ़ें

टिकरिया स्टेशन में आधी रात के बाद डकैत बबुली कोल ने तांडव किया, साथी डकैतों ने एक घंटे तक फायरिंग की और ट्रेन सा इंतजार कर रहे व्यापारियों को लूटा। ज्यादा माल न मिलने पर डकैतों ने स्टेशन मास्टर के केबिन में तोड़फोड़ की। डकैतों के जंगल में घुसने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची।

इनामी डाकू बबली कोल अपने गिरोह के साथ कई दिनों से स्टेशन के पास जंगल में देखा जा रहा था। रवविार रात एक बजे के बाद उसने स्टेशन पर धावा बोला। डकैतों ने स्टेशन में घुसते ही खिचड़ी के त्रिवेणी मेला से दुकानें समेट ट्रेन के इंतजार कर रहे दर्जन भर छोटे व्यापारियोंको पीट कर लूट लिया। इसके बाद उसके साथियों ने स्टेशन मास्टर की केबिन में घुसे और सब कुछ तहस-नहस कर डाला।

डकैत जिस समय स्टेशन पर तांडव कर रहे थे वहां एक भी पुलिस वाला नहीं था। डकैतों के भागने के बाद एएसपी समेत जीआरपी ऐर आरपीएफ जवान स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने जंगल में डकैतों की तलाश के लिए काबिंग शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें