फोटो गैलरी

Hindi Newsमाया-मुलायम के जेल जाने पर आएंगे अच्छे दिन: बालियान

माया-मुलायम के जेल जाने पर आएंगे अच्छे दिन: बालियान

भ्रष्टाचार के मामलों में मायावती और मुलायम सिंह के जेल जाने के बाद ही उत्तर प्रदेश में अच्छे दिन आएंगे। इसके लिए प्रदेश के लोगों को डेढ़ साल इंतजार करना होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही ऐसे...

माया-मुलायम के जेल जाने पर आएंगे अच्छे दिन: बालियान
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 May 2015 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भ्रष्टाचार के मामलों में मायावती और मुलायम सिंह के जेल जाने के बाद ही उत्तर प्रदेश में अच्छे दिन आएंगे। इसके लिए प्रदेश के लोगों को डेढ़ साल इंतजार करना होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान टप्पल के जैदपुर गांव में केंद्र सरकार के एक साल पूरे होने पर जनकल्याण रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- केंद्र की मोदी सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रदेश के सपा व बसपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मायावती, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि मोदी विदेशों में घूम रहे हैं। जनता के लिए कुछ नहीं किया है। अच्छे दिन कहां गए, लेकिन जनता जानती है कि उत्तर प्रदेश में जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र लेने लिए भी घूस देनी पड़ती है। स्थिति यह है कि एक थाने का दरोगा कप्तान का तबादला करा देता है। ऐसे हालात में प्रदेश में अच्छे दिन कैसे आ सकते हैं।

साढ़े तीन साल में साढ़े तीन सौ साल पीछे हो गया यूपी: सोम

सपा सरकार ने प्रदेश में विकास कराए जाने के बजाए दंगे कराए है। यहीं वजह है कि पिछले साढ़े तीन साल में तीन सौ से अधिक यूपी में दंगे हुए है। युवा मुख्यमंत्री होने के बाद भी वह तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। प्रदेश सरकार पर सैफई महोत्सव में करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए तो हैं। मगर गन्ना किसानों के भुगतान कराने के लिए नहीं है। प्रदेश में बहन और बेटी सुरक्षित नहीं है। खुलेआम लूट और हत्या हो रही है और सरकार को कुछ भी मालूम नहीं है। इससे प्रदेश साढ़े तीन साल में साढ़े तीन सौ वर्ष पीछे हो गया है। यह कहना है सरधना विधान सभा क्षेत्र के विधायक संगीता सोम का।

गुरुवार को विधायक संगीता सोम बिलारी विधान सभा क्षेत्र के कमालपुर चन्दौरा गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे। मुजफ्फरनगर दंगों में अपनी पहचान बनाने वाले विधायक संगीत सोम ने मंच संभालने के साथ ही सपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास का काम नहीं किया है। उसने दंगे कराने के साथ साथ जनप्रतिनिधियों को जेल भेलने का काम किया है, जबकि हमने अपनी सीमाओं में रहकर काम किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें