फोटो गैलरी

Hindi Newsहथियार फैक्ट्री पर छापा, एक गिरफ्तार

हथियार फैक्ट्री पर छापा, एक गिरफ्तार

पिलखुवा (हापुड़)। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। अवैध हथियारों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव निकट देखते हुए भारी मात्रा में हथियार...

हथियार फैक्ट्री पर छापा, एक गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Sep 2015 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

पिलखुवा (हापुड़)। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। अवैध हथियारों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव निकट देखते हुए भारी मात्रा में हथियार बनाए जा रहे थे। 

पुलिस ने सोमवार को पिलखुवा थाना क्षेत्र के धौलाना रोड पर इस अवैध फैक्ट्री को पकड़ा। यहां पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने  अवैध हथियारों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया यह बुलंदशहर का रहने वाला शमशेर बताया जा रहा है। कई अन्य भाग निकले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें