फोटो गैलरी

Hindi Newsदुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास

दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को एक युवक ने दुष्कर्म किया। दबंग लड़की घर में शिकायत न कर दें, इसलिए उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद किशोरी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग...

दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Sep 2015 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को एक युवक ने दुष्कर्म किया। दबंग लड़की घर में शिकायत न कर दें, इसलिए उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद किशोरी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग इकठ्ठा हो गए। घरवालों ने किशोरी को थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। बुधवार को जहानाबाद क्षेत्र के गांव में एक किशोरी अपने छोटे भाई को घर से बाहर खिला रही थी। पड़ोस के ही एक युवक ने उसे अपने घर में खींच लिया। युवक ने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी उसके चंगुल से छूटकर अपने घर की ओर भागी। पीछे से युवक भी दौड़ता हुआ किशोरी के घर पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद युवक वहां से भाग गया। आग लगने पर किशोरी की चीख सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। जलती हुई किशोरी को लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग से बचाया। किशोरी की मां ने अपने पति को सूचना दी। पीलीभीत में मजदूरी करने गए पिता सूचना मिलते ही घर पहुंच गए। पिता झुलसी बेटी को लेकर थाना जहानाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने युवक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने झुलसी किशोरी को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें