फोटो गैलरी

Hindi Newsयोगी ने दिए ब्लॉक स्तर तक बायोमेट्रिक प्रणाली से अटेंडेंस लगाने के आदेश, राज्यों की बड़ी खबरें

योगी ने दिए ब्लॉक स्तर तक बायोमेट्रिक प्रणाली से अटेंडेंस लगाने के आदेश, राज्यों की बड़ी खबरें

योगी का आदेश: ब्लॉक स्तर तक कर्मियों की लगे बायोमेट्रिक प्रणाली के जरिए हाजिरी उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के समय पर कायार्लय पहुंचने पर खास जोर दे रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

योगी ने दिए ब्लॉक स्तर तक बायोमेट्रिक प्रणाली से अटेंडेंस लगाने के आदेश, राज्यों की बड़ी खबरें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

योगी का आदेश: ब्लॉक स्तर तक कर्मियों की लगे बायोमेट्रिक प्रणाली के जरिए हाजिरी

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के समय पर कायार्लय पहुंचने पर खास जोर दे रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास खण्ड स्तर के कर्मियों के दफ्तर में आने-जाने के समय पर नजर रखने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

2- यूपी: जय श्रीराम बोल मंत्री रजा ने कहा-महापुरुषों की जय बोलने से गुरेज नहीं

यूपी के अमेठी में स्थानीय कस्बा बाजार में आयोजित स्वागत समारोह में यूपी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए कहा कि उन्हें महापुरुषों की जय बोलने में कोई गुरेज नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3- तीन तलाक:फेसबुक का पोस्ट देखकर इस महिला की जिंदगी हो गई बर्बाद

आफरीन को हमेशा से सोशल मीडिया बहुत पसंद था। शाहजहांपुर की निवासी इस 22 साल की लड़की के लिए यह एक तरह से राहत का जरिया था़। अपने चार साल के तनावपूर्ण शादीशुदा जीवन में बिखर चुकी जिंदगी से मुंह छिपाने का एक तरीका है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4- शर्मनाक: जब नशे में बार बालाओं संग झूमे सिपाही, वीडियो वायरल

मनकापुर में एक होमगार्ड ऑटो चालक को सिपाहियों द्वारा पीटे जाने का मामला अभी ठंडा नही पड़ा था कि खाकी और खादी का शर्मसार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

5- सुशील मोदी का आरोप: दिल्ली में लालू परिवार की 115 करोड़ की जमीन और मकान

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू परिवार की दिल्ली में 115 करोड़ मूल्य की जमीन व मकान है, जिसे उद्योगपति अशोक कुमार बंधिया ने अपनी कंपनी द्वारा खरीदकर उन्हें कंपनी समेत दे दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

6- BSSC पेपर लीक मामला: एसआईटी जेल में सुधीर से करेगी पूछताछ

बीएसएससी के निलंबित अध्यक्ष सुधीर कुमार से सोमवार को फुलवारी जेल में जाकर एसआईटी पूछताछ कर सकती है। पूछताछ करने के लिए उसे निगरानी कोर्ट से इजाजत मिल गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

7- दुर्घटना: रांची में बस पलटने से 10 की मौत, कई घायल

झारखंड के रांची से सटे पिठोरिया घाटी में बस पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना आई है। जिन्हें इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

8- दर्दनाक: लड़की के कटे हुए अंगों को 50 दिन बाद दफनाया जाएगा

लड़की का कटा हुआ धड़ मिला, हाथ मिले, पैर मिले। लेकिन, उसका कटा हुआ सिर अभी तक नहीं मिल सका है। 50 दिन बाद रविवार को कटे अंगों को दफन किया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस से मिली चिट्ठी के बाद यह प्रक्रिया अपनाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

9- अल्मोड़ा के पेटशाल में महिलाओं ने शराब के विरोध में लगाया जाम

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग पर पेटशाल के पास अवैध शराब की ब्रिकी के विरोध में रविवार को महिलाओं ने जाम लगा दिया। आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन से शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

20- MCD चुनाव: शाम चार बजे तक करीब 42 फीसदी मतदान

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। शाम चार बजे तक करीब 42 फीसदी मतदान होने की खबर है।  नगर निगम चुनावों में समय को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें