फोटो गैलरी

Hindi News यूपी:एटा के मारहरा में पुजारी की गला रेतकर हत्या

यूपी:एटा के मारहरा में पुजारी की गला रेतकर हत्या

मारहरा में मंदिर के पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव मंदिर के बाहर खेत में पड़ा मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के थाना की पुलिस के अलावा एएसपी...


यूपी:एटा के मारहरा में पुजारी की गला रेतकर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Sep 2016 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

मारहरा में मंदिर के पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव मंदिर के बाहर खेत में पड़ा मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के थाना की पुलिस के अलावा एएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
 
थाना कस्बा से करीब डेढ़ किमी दूर एक मंदिर पर बना हुआ है। इस मंदिर पर बाबा सदानंद (बेरिया वाले बाबा) रहते हैं। बाबा के पास हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग आते जाते हैं। गुरुवार की सुबह जब आसपास के लोग खेतों की ओर गए तो उनका शव खेतों में पड़ा दिखाई दिया। पूरे क्षेत्र में बाबा की हत्या की खबर फैल गई। सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनकी हत्या गला रेतकर की गई है। गले को काट गया है। गले के अलावा शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मंदिर में एक कारतूस भी बरामद किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बाबा के भक्त काफी दूर से आते थे। बाबा करीब 30 वर्षो से इस मंदिर पर रह रहे है। वह वर्ष में एक बहुत बड़ा भंडारा भी करते थे। बाबा के पास कोई मोबाइल न होने के कारण उसके जानकारों को सूचना नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि शीघ्र ही बाबा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा। एक पखवाड़े़ में यह पुजारी की तीसरी हत्‍या है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें