फोटो गैलरी

Hindi Newsफिरोजाबाद में प्रशांत आज मनाता जन्मदिन, अधूरी रह गई इच्छा

फिरोजाबाद में प्रशांत आज मनाता जन्मदिन, अधूरी रह गई इच्छा

कैला देवी के दर्शन से पहले प्रशांत ने अपने मित्रों को कह दिया था कि बुधवार को वह अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाएगा। शाम तक लौटेगा और शहर के मोनार्क होटल में पार्टी देगा लेकिन अपनी अधूरी इच्छा के साथ ही...

फिरोजाबाद में प्रशांत आज मनाता जन्मदिन, अधूरी रह गई इच्छा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 Aug 2016 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

कैला देवी के दर्शन से पहले प्रशांत ने अपने मित्रों को कह दिया था कि बुधवार को वह अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाएगा। शाम तक लौटेगा और शहर के मोनार्क होटल में पार्टी देगा लेकिन अपनी अधूरी इच्छा के साथ ही वह इस दुनिया से रुख्सत हो गया।
प्रशान्त का बुधवार को जन्मदिन था। प्रशान्त के दोस्तों को इस बार का जन्मदिन यादगार बनाना था। उन्होंने प्रशान्त से कहा कि कहीं ऐसी जगह पार्टी करेंगे जिससे खूब मस्ती की जा सके। इसके लिए तीन दिन पहले ही होटल मोनार्क को चुना गया। प्रशान्त के साथ जितने दोस्त थे, सबने मिलकर अपने मोबाइलों से शेष बचे दोस्तों की जानकारी दे दी।

बताते हैं आर्टिका में फिरोजाबाद से रवाना होने के बाद भी प्रशान्त लगातार दोस्तों से संपर्क में था। उसने सबको याद दिला दिया था कि कोई बहाना नहीं बनाएगा। वह बुधवार की दोपहर बाद कैला देवी के दर्शन कर लौट आएगा और थकान को गाड़ी में सोकर ही बिताएगा। इसके बाद शाम को चुपचाप मोनार्क में आकर पार्टी में शामिल हो जाना। कई दोस्तों से मजाक में भी कह दिया कि गिफ्ट लेकर आना मत भूलना बरना बीच पार्टी से जाना पड़ जाएगा। प्रशान्त की चुलबुली बातें और उसके बुधवार को आने वाले जन्मदिन को लेकर अंत्येष्टि के दौरान दोस्त यादें ताजा करते रहे। उन्हें नहीं पता था कि जिस दोस्त के जन्मदिन के बारे में इतना सोच रहे हैं, उसकी अंतिम यात्रा में ही शामिल होना पड़ जाएगा।

दिन की शुरुआत करूंगा देवी दर्शन से
फिरोजाबाद। प्रशान्त ने अपने कुछ मित्रों से फोन पर कहा था कि बुधवार को जन्मदिन है। सुबह होते ही नहा धोकर सीधे करौली देवी के दर्शन कर अपने जीवन के पहले दिन की शुरुआत करेगा। लेकिन वह देवी दर्शन भी नहीं कर पाया और बीच में ही काल ने झपट्टा मार दिया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें