फोटो गैलरी

Hindi Newsदहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया

दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया

पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति के रहने वाले विनोद ने तीन साल पहले दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर की लक्ष्मी देवी से कोर्ट मैरिज की थी। महिला को एक बेटे का भी...

दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 13 Jun 2016 02:47 PM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति के रहने वाले विनोद ने तीन साल पहले दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर की लक्ष्मी देवी से कोर्ट मैरिज की थी। महिला को एक बेटे का भी जन्म हुआ। लक्ष्मी के भाई रामऔतार ने बताया कि कुछ दिनों से उसका बहनोई विनोद और उसकी मां भानूमति 50 हजार रुपए की नकदी और एक बाइक की मांग करने लगे। विरोध पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। रामऔतार का आरोप है कि उसकी बहन लक्ष्मी देवी से रविवार को पति विनोद और सास भानूमति ने फिर मायके से दहेज लाने का दवाब बनाया।

मना करने पर उसे केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। गांववालों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची और विवाहिता को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई रामऔतार की तरफ से पुलिस ने पति विनोद और सास भानूमति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रामीणों के अनुसार विनोद की पहली पत्नी की भी संदिग्धावस्था में मौत हो चुकी है। उसके कोई संतान नहीं थी। तीन साल पहले विनोद ने लक्ष्मी देवी से कोर्ट में शादी की थी। अचानक उसके साथ भी वारदात होने से पूरे गांव मां बेटे को कोस रहा है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें