ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊफैजाबाद : यात्रियों से भरी कोच को छोड़कर चली गई साकेत एक्सप्रेस

फैजाबाद : यात्रियों से भरी कोच को छोड़कर चली गई साकेत एक्सप्रेस

फैजाबाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही के चलते रविवार को मुंबई को जाने वाले लगभग 100 यात्री अपनी यात्रा कर पाने से वंचित रह गए। अधिकारियों ने ट्रेन का एक जनरल कोच स्टेशन पर...

फैजाबाद : यात्रियों से भरी कोच को छोड़कर चली गई साकेत एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान टीम,फैजाबादSun, 09 Sep 2018 07:57 PM
ऐप पर पढ़ें

फैजाबाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही के चलते रविवार को मुंबई को जाने वाले लगभग 100 यात्री अपनी यात्रा कर पाने से वंचित रह गए। अधिकारियों ने ट्रेन का एक जनरल कोच स्टेशन पर काट दिया। इसके कारण उसमें बैठे यात्री टिकट होने के बावजूद यात्रा से वंचित रह गए। मुंबई जाने से वंचित रहे यात्रियों ने फैजाबाद स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने टिकट वापसी की मांग की। टिकट वापसी न होने पर पर यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक का घेराव किया।

रविवार को फैजाबाद से मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रा करने के लिए रविवार सुबह 10 बजे से ही टिकट बिक्री प्रारम्भ हो गयी। ट्रेन जब यार्ड में खड़ी थी, उसी समय जनरल कोच में यात्री बैठ गए। उस समय ट्रेन को संचालन इकाई की ओर से फिटनेस नहीं मिला था। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार साकेत एक्सप्रेस ट्रेन का जनरल कोच डैमेज था। उस कोच को प्लेटफार्म पर ही ट्रेन से अलग कर दिया गया। कोच को ट्रेन से काट कर अलग करता देख यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्री तो दूसरे कोच में बैठ गए किन्तु लगभग 100 यात्री ट्रेन में बैठने से वंचित रह गए।

इन यात्रियों ने ट्रेन छूटने पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर हंगामा करते हुए टिकट का मूल्य वापस करने की मांग की। यात्रियों के टिकट प्रात: 10 बजे ही बने थे जो तीन घंटे बाद वापस नहीं हो सकते थे। ट्रेन से यात्रा कर पाने से वंचित होने के बाद जब टिकट का मूल्य भी वापस नहीं हुआ तो यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा किया। बाद में जीआरपी ने उनको समझाकर स्टेशन से बाहर किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें