ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशधर्मनगरी में खुलेआम बिक रहा मांस-अंडा

धर्मनगरी में खुलेआम बिक रहा मांस-अंडा

नगर में ब्रिटिशकाल से प्रतिबंध होने के बावजूद मथुरा गेट क्षेत्र सहित कई इलाकों में मीट, अंडा और मुर्गा की बिक्री की जा रही है। जनान्दोलन के बावजूद जिला प्रशासन ने इस ओर से पीठ कर ली है। विश्वपटल पर...

धर्मनगरी में खुलेआम बिक रहा मांस-अंडा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में ब्रिटिशकाल से प्रतिबंध होने के बावजूद मथुरा गेट क्षेत्र सहित कई इलाकों में मीट, अंडा और मुर्गा की बिक्री की जा रही है। जनान्दोलन के बावजूद जिला प्रशासन ने इस ओर से पीठ कर ली है।

विश्वपटल पर आस्था का केन्द्र वृंदावन अंग्रेजी शासन काल से ड्राइ ऐरिया घोषित है। इसके प्रमाण नगर के कई क्षेत्रों में लगे अंग्रेजी शासक के शिलालेख हैं। जिसमें शिकार करना और किसी तरह के वन्य जीवन को मारने पर सख्त प्रतिबंध था। इसके बावजूद नगर के मथुरा दरवाजा क्षेत्र, गौरानगर, राधानिवास क्षेत्र में अंडा, मांस और मुर्गा खुलेआम बेचा जा रहा है। मथुरा गेट क्षेत्र में कई होटल संचालित हैं। जोकि लोगों को मांसाहारी वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं। पूर्व में संत समाज और हिन्दूवादी संगठनों ने कई बार जनान्दोलन किए। जिला प्रशासन को मांट, अंडा की विक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने इस पर कभी भी अंकुश नहीं लगाया। इसे लेकर संत समाज में रोष व्याप्त है। महामण्डलेश्वर भास्करानन्द महाराज, डॉ. आदित्यानन्द महाराज, महंत फूलडोल बि बिहारी दास महाराज ने कहा कि नगर में प्रशासनिक अधिकारी की अनदेखी के चलते खुलेआम अंडा, मांस और मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। वृंदावन धार्मिक नगर में है। इसमें इस तरह की विक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध होना चाहिए। पालिका के ईओ टीएन चौबे ने कहा कि नगर में पूर्व में मांस एवं अंडा की विक्री पर रोक लगी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने पर नगर में अवश्य कार्रवाई की जाएगी। ------------------अवैध पशु कटान पर पालिका का चलेगा चाबुककोसीकलां। निजाम बदलते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया है। बिना लाइसेंस पर मीट की बिक्री करने वालों पर नगर पालिका भी अब चाबुक चलाने जा रही है। पालिका का स्वास्थ्य और सफाई निरीक्षक मीट विक्रेताओं की लिस्ट बनाकर जल्द ही नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।पालिका ने निकासा क्षेत्र में सड़क किनारे व गलियों में खुलेआम अवैध रूप से मांस की बिक्री करने वालों की लिस्ट तैयार कर जल्द ही उनको नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पालिका के स्वास्थ्य सफाई निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शहर में मीट की बिक्री करने वाले किसी भी दुकानदार पर लाईसेंस नहीं है। पूर्व में कुछ लोगों के पास लाईसेंस था, जो अब रद्द हो चुका है और उनको रिन्यू भी नहीं कराया गया। जिनती भी दुकानें चल रही हैं, सभी अवैध हैं। इनकी जल्द ही लिस्ट तैयार कर पहले इन्हें बंद करने के लिए नोटिस दिया जायेगा। यदि उसबाद भी उन्होंने दुकानें बंद नहीं की तो दुकानों को सील कर दिया जाऐगा। इससे मीट विक्रेताओं में हड़कंप मचा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें