ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपूर्व सैनिकों ने रैली में लिया भाग

पूर्व सैनिकों ने रैली में लिया भाग

भूतपूर्व सैनिक दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यक्रम राजस्थान के झुनझुनू में 26 फरवरी को आयोजित किया गया। इसमें आठ तहसीलों के करीब 6500 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। भूतपूर्व सैनिक रैली के बाद सेवानिवृत...

पूर्व सैनिकों ने रैली में लिया भाग
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भूतपूर्व सैनिक दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यक्रम राजस्थान के झुनझुनू में 26 फरवरी को आयोजित किया गया। इसमें आठ तहसीलों के करीब 6500 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

भूतपूर्व सैनिक रैली के बाद सेवानिवृत व्यक्तियों व आश्रितों की शिकायतों का समाधान किया गया। कार्यक्रम उद्देश्य पूर्व सैनिकों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें प्रसारित करने का प्रयास था। कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। रैली में दिग्गजों को संबोधित करते हुए जीओसी स्ट्राइक वन ने सेवानिवृत्त बिरादरी के साथ सेना की एकजुटता व्यक्त की और आश्वासन दिया, कि सरकार व सेना के लिए उनकी जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं। मेजर जनरल राजपाल पूनिया, वाईएसएम ने समस्या का समाधान उपलब्ध कराने में सेना के लक्ष्य को दोहराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें