ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपूर्व नौसेना प्रमुख के सहायक को टक्कर मारकर युवती भागी

पूर्व नौसेना प्रमुख के सहायक को टक्कर मारकर युवती भागी

योगी आदित्यनाथ के सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही यहां हिन्दू युवा वाहिनी व भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। रविवार को शहर में कई जगह जश्न मनाया गया। हिन्दू युवा वाहिनी ने जुलूस निकाला।...

पूर्व नौसेना प्रमुख के सहायक को टक्कर मारकर युवती भागी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

योगी आदित्यनाथ के सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही यहां हिन्दू युवा वाहिनी व भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। रविवार को शहर में कई जगह जश्न मनाया गया। हिन्दू युवा वाहिनी ने जुलूस निकाला। युवा भाजपाई ढोल नगाड़ों पर झूम उठे। कई जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।

योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया है। यहां हिन्दू युवा वाहिनी के तमाम कार्यकर्ता हैं। योगी आदित्यनाथ का शनिवार को मुख्यमंत्री के लिए नाम तय होने के बाद से ही युवा वाहिनी में खुशी थी। तय किया गया कि रविवार की दोपहर योगी के शपथ लेते ही विजय जुलूस निकाला जाएगा। दोपहर में सादाबाद गेट से जुलूस की शुरुआत हुई। घंटाघर, कमला बाजार, गुडहाई, कमला बाजार आदि प्रमुख बाजारों से होकर जुलूस हनुमान चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में भगवा ध्वज लेकर योगी की जयकार करते कार्यकर्ता चल रहे थे। अनूप वार्ष्णेय, मनोज शर्मा, सचिन, प्रशांत मिश्र, पंकज ठाकुर, संजय शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, अवधेश पाठक, हीरालाल, दीपक यादव, प्रफुल्ल, वंशी पंडित आदि थे।

++++++++++++++++++++

दूध व मिठाई वितरण कर आतिशबाजी : योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने व अन्य मंत्रियों के शपथ लेने की खुशी में शहर भाजपा ने सरकूलर रोड पर दूध व मिठाई का वितरण किया गया। ढोल नगाड़े बजाए गए। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई। शहर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय ने कहाकि 14 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। सबका साथ सबका विकास अब होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब किसी का भी प्रदेश में शोषण नहीं होगा। इस मौके पर राकेश शर्मा, अशोक गोला, मोरमुकुट गुप्ता, रामकुमार माहेश्वरी, संजय सक्सेना, अखिलेश गुप्ता, धीरज जैन, यतेन्द्र वार्ष्णेय, मुकेश राना, दिलीप चौधरी, मनोज शर्मा, अंकित बंसल, मुरारी लाल गुप्ता, मुकेश सोनी, मुकेश पौरुष, नवीन शर्मावजय शर्मा, अनुराग गौतम आदि थे।

+++++++++++++

हिन्दू महासंघ ने जताई खुशी : विश्व हिन्दू महासंघ ने रविवार को मुरसान गेट पर मिष्ठान वितरण किया। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, मतेन्द्र सिंह गहलौत, प्रदीप गुप्ता, पवन कुशवाहा, सूरज शर्मा, कुशपाल सिंह पौरुष, प्रदीप शर्मा, मनीष कौशल, आशीष कौशिक, राजकुमार, पवन वार्ष्णेय, डॉ. बंगाली सिंह आदि थे। ++++++++++++++++++++++++

मैण्डू गेट पर ढोल संग निकाला जुलूस : मैण्डू गेट पर ढोल नगाड़े बजवाए गए। विवेक गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। संजय सक्सेना ने मिष्ठान वितरण किया। शिवेन्द्र सिंह चौहान आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें