ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजाट आंदोलन का अलीगढ़ तक असर, सात ट्रेनें रद

जाट आंदोलन का अलीगढ़ तक असर, सात ट्रेनें रद

दिल्ली में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे जाटों के आन्दोलन का असर अलीगढ़ तक रहा। यहां पर दिल्ली और फरीदाबाद की ओर से आने वाली सात पैसेंजर ट्रेनें रद हो गईं। इसके चलते यहां के लोगों को काफी मुश्किलों का...

जाट आंदोलन का अलीगढ़ तक असर, सात ट्रेनें रद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे जाटों के आन्दोलन का असर अलीगढ़ तक रहा। यहां पर दिल्ली और फरीदाबाद की ओर से आने वाली सात पैसेंजर ट्रेनें रद हो गईं। इसके चलते यहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रद हो जाने की जानकारी मिलने के बाद दूसरे वाहनों से गन्तव्य को रवाना हुए। वहीं पूछताछ केंद्र पर जानकारी के लिए लोगों की भीड़ रही। ट्रेनें सोमवार को भी प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए लोगों को दिल्ली की ओर जाने के लिए दूसरे साधनों का प्रयोग करना होगा।

रविवार सुबह जीआरपी के डीआईजी रामपाल जाट आंदोलन की निगरानी के लिए आए हैं। हाथरस से लेकर मारीपत तक हर स्टेशन पर फोर्स लगाई गई है। वहीं पटरियों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गौरलतब है कि दिल्ली में 20 मार्च को होने वाले जाटों के घेराव को लेकर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर यातायात प्रभावित हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें