ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपति के कत्ल की आरोपित महिला ने जान दी

पति के कत्ल की आरोपित महिला ने जान दी

टीम पति के कत्ल की आरोपित गीता देवी ने जमानत पर छूटने के बाद सोमवार को जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार को परिजन ने इस हादसे की जानकारी फाफामऊ पुलिस को दी। गीता की मौत के बाद उसके दो छोटे बच्चे अनाथ हो...

पति के कत्ल की आरोपित महिला ने जान दी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम पति के कत्ल की आरोपित गीता देवी ने जमानत पर छूटने के बाद सोमवार को जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार को परिजन ने इस हादसे की जानकारी फाफामऊ पुलिस को दी। गीता की मौत के बाद उसके दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए।

नवंबर 2015 में हुई थी हत्याअधिवक्ता सतेन्द्र यादव थरवई थाना क्षेत्र के तारडीह गांव के रहने वाले थे। तीन नवंबर 2015 को वह कचहरी से गांव लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सतेन्द्र के पिता ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

मार्च 2017 में जमानत पर छूटीसनसनीखेज वारदात की जांच में पुलिस को सर्विलांस से पता चला कि सतेन्द्र की पत्नी गीता मोबाइल से किसी से बात करती थी। वारदात के वक्त भी उसकी किसी से बात हुई थी। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए गीता और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपितों को जेल भेज दिया। 13 मार्च 2017 को गीता जमानत पर रिहा हुई।

सुबह कमरे में मिली लाश

जमानत पर छूटने के बाद गीता ससुराल नहीं जा सकी। जबकि उसकी दोनों बेटियां सौम्या और पूजा ससुराल में ही रहती हैं। गीता अपने मायका फाफामऊ स्थित प्रसिद्ध का पुरा गांव में रहने लगी। लेकिन जेल से छूटने के बाद से वह परेशान थी। गांव वाले भी उसे ताना मारते थे। सोमवार रात गीता जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। गीता के पिता मदन लाल की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कार्रवाई की। कमरे में गीता की लाश पड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गीता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें