ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहिलते दांतों को पलक झपकते ठीक कर देगा सुपर बांड

हिलते दांतों को पलक झपकते ठीक कर देगा सुपर बांड

हिलते दांतों से परेशान लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं। सुपर बांड से पलक झपकते हिलते दांत ठीक हो जाएंगे। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और बीबीडी कॉलेज के शिक्षक डॉ. नरेन्द्र...

हिलते दांतों को पलक झपकते ठीक कर देगा सुपर बांड
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

हिलते दांतों से परेशान लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं। सुपर बांड से पलक झपकते हिलते दांत ठीक हो जाएंगे। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और बीबीडी कॉलेज के शिक्षक डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दांतों की चिकित्सा की यह नई तकनीक मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

यह विधि जापानी तकनीक पर आधारित है जो हिलते दांतों को कुछ क्षणों में स्थिर कर देगा। डॉ. गुप्ता ने स्लाइड शो के माध्यम से शहर के दंत चिकित्सकों को इस विधि के विषय में जानकारी दी। कुछ हिलते हुए दांत के मॉडल पर सुपर बांड का प्रयोग करना भी सिखाया ताकि बाद में दंत चिकित्सक स्वयं तकनीक का इस्तेमाल कर सकें।

ओमेगा डेंटर एकेडमी की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में डॉ. कनिका अग्रवाल ने भी दांत के डॉक्टरों को नई तकनीक के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशान्त कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पुष्पम ने किया। कार्यक्रम में डॉ. शालिनी द्विवेदी, डॉ. रंजन, डॉ. अमरजीत ने सहयोग दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें