ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहाशिवरात्रि पर वाराणसी गए श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर वाराणसी गए श्रद्धालु

महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने वाराणसी का रुख किया। गुरुवार आधी रात के बाद से लोगों का हुजूम वाराणसी क लिए रवाना हुआ। इस दौरान बसों को चलाकर लोगों को भेजा गया।माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व पर...

महाशिवरात्रि पर वाराणसी गए श्रद्धालु
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने वाराणसी का रुख किया। गुरुवार आधी रात के बाद से लोगों का हुजूम वाराणसी क लिए रवाना हुआ। इस दौरान बसों को चलाकर लोगों को भेजा गया।माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं का हुजूम वाराणसी की ओर गया। गुरुवार को मतदान के बाद लोग वाराणसी के लिए रवाना हुए। पूरी रात सफर चला। शुक्रवार सुबह से सिविल लाइंस बस अड्डे पर भीड़ रही। 30 अतिरिक्त बसों को चलाया गया। आम दिनों में 90 बसें चलती हैं शुक्रवार को 120 बसें चलानी पड़ीं। दोपहर बाद तक वाराणसी जाने वालों की भीड़ रही। जबकि तीन बजे के बाद वापसी की भीड़ रही। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ अपेक्षा से कम थी। इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग स्टेशन पर आम दिनों से कम श्रद्धालु थे। रामबाग से मड़ुआडीह जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें जरूर भरी हुई गईं। खुला रहा जंक्शन का रास्तासिविल लाइंस साइड से जंक्शन जाने का रास्ता खुला था। प्रशासन ने स्नान पर्व के एक दिन पहले और एक दिन बाद जंक्शन का रास्ता सिविल लाइंस साइड से बंद करने के लिए कहा था। लेकिन भ्ीाड़ नहीं आने पर पुलिस ने आम शहरियों को राहत दी। आज से बंद हो जाएगा सरचार्जइलाहाबाद से बाहर जाना कल आधी रात से सस्ता हो जाएगा। माघ मेले के कारण 12 जनवरी आधी रात से रेलवे ने सरचार्ज लेना शुरू किया था। इसे शनिवार आधी रात से बंद कर दिया जाएगा। इसके चलते जनरल का किराया पांच रुपये, स्लीपर और एसी थ्री का किराया 10 रुपये, एसी टू का किराया 15 रुपये और एसी फर्स्ट का किराया 20 रुपये तक कम होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें