ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशइलाहाबाद जंक्शन पर बनेगा स्थाई यात्री आश्रय

इलाहाबाद जंक्शन पर बनेगा स्थाई यात्री आश्रय

इलाहाबाद जंक्शन पर मेले के दौरान आने वाले यात्रियों को देखते स्थाई यात्री आश्रय बनेगा। मल्टी स्टोरी स्थाई यात्री बाड़े को बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने 92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। ये जानकारी...

इलाहाबाद जंक्शन पर बनेगा स्थाई यात्री आश्रय
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद जंक्शन पर मेले के दौरान आने वाले यात्रियों को देखते स्थाई यात्री आश्रय बनेगा। मल्टी स्टोरी स्थाई यात्री बाड़े को बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने 92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। ये जानकारी डीआरएम इलाहाबाद एसके पंकज ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्मों को जोड़ने के लिए स्काई वॉक भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही मल्टी स्टोरी पार्किंग भी बनाई जाएगी। ये सारे काम सिटी साइड कराए जाएंगे। डीआरएम ने बताया कि एनसीआर की ओर से रेलवे बोर्ड को दो प्रस्ताव सिटी और सिविल लाइंस साइड के लिए भेजे गए थे। लेकिन इस बार केवल एक ही प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। आगे सिविल लाइंस साइड के लिए भी प्रस्ताव दिया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि अर्द्धकुंभ मेला 2019 के पहले ये सारे निर्माण कार्य पूरे कराए जाएंगे। ठहरेंगे अधिक यात्रीइलाहाबाद। कुंभ और अर्द्धकुंभ मेले के दौरान इलाहाबाद जंक्शन पर तमाम श्रद्धालु आते हैं। इनके रहने के लिए यात्री आश्रय बनाए जाते हैं। अब रेलवे मल्टी स्टोरी आश्रय बनाएगा जिससे अधिक यात्री ठहर सकेंगे। नहीं बंद करना होगा पुल रेलवे मेले के दौरान पुलों को बंद करता है। डीआरएम ने कहा कि स्काईवॉक बनने के कारण पुलों को बंद करना नहीं पड़ेगा। इससे राहत होगी। चलाया गया है अभियानइलाहाबाद। डीआरएम ने बताया कि पिछले 15 दिनों में अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। आठ से 25 फरवरी के लिए कुल 115 अवैध वेंडर पकड़े गए। इसमें से 71 ने 32 हजार 75 रुपये जुर्माना अदा किया जबकि 44 को आरपीएफ ने जेल भेजा। पिछले साल अगस्त से इस साल जनवरी तक 246 वेंडर आरपीएफ ने पकड़े, उनसे 53 हजार 40 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 65 परिवाद के मामलों में छह लाख 26 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया जबकि 16 को कारण बताओ नोटिस दिया गया। डीआरएम ने कहा कि एनसीआर की पेंट्रीकार केवल कानपुर शताब्दी में हैं। ऐसे में दूसरी टे्रनों में पेंट्रीकार संचालकों की अवैध वसूली पर एनसीआर केवल सम्बन्धित जोन को शिकायत कर सकता है। पिछले साल रेलवे ने 23665 लोगों को गिरफ्तार किया, 19 टिकअ दलाल पकड़े। इस साल अब तक 1293 लोगों को रेल अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। इसमें 160 अवैध वेंडर और 173 अराजकता फैलाने में छतों पर यात्रा करने में 78 को गिरफ्तार किया गया। ओरवचार्जिंग होने पर यात्री टोल फ्री नंबर 1800111321 या यात्री सेवा हेल्पलाइन 138 पर शिकायत कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें