ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश1100 कर्मचारियों ने बताया अफसरों से हैं त्रस्त

1100 कर्मचारियों ने बताया अफसरों से हैं त्रस्त

नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दूसरे दिन सोमवार को शिकायत दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में और तीनों मंडलों में शिविर लगाकर...

1100 कर्मचारियों ने बताया अफसरों से हैं त्रस्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दूसरे दिन सोमवार को शिकायत दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में और तीनों मंडलों में शिविर लगाकर कर्मचारियों की समस्याओं को लिया गया। इस दौरान कुल 1100 कर्मचारियों ने अपनी शिकायतें यूनियन में दर्ज कराई। कर्मचारी समस्या दिवस के में इलाहाबाद मंडल में कुल 510, आगरा मंडल में 158 और झांसी मंडल में 432 कर्मचारियों ने समस्याएं बताईं। शिविर में महामंत्री आरपी सिंह, मंउल मंत्री गोविंद सिंह, मंडल संगठन सचिव सत्य नारायण, मंडल उपाध्यक्ष आलोक सहगर आदि ने भाग लिया। मुख्यालय में हुए शिविर में राजनारायण, एचएन त्रिपाठी, जैकी हैदर खान, सुरेंद्र तिवारी, अनिल कुमार, मोहिउद्दीन, मो. आमिर, आरके बाजपेयी, अजय मिश्र, सुनील त्रिपाठी, धर्मराज, अशरफ अंसारी, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। ये आई समस्याएंशिविर में सर्वाधिक समस्याएं पे कमीशन को लेकर रहीं। एचआरए और दूसरे एलाउंस अब तक न मिल पाने से कर्मचारी खफा दिखे। इसके साथ ही रनिंग कर्मचारियों ने काम के घंटे पर सवार उठाया तो सुरक्षा के कर्मचारियों ने भी ड्यूटी को लेकर बात कही। ग्रुप डी कर्मचारी दफ्तर और अफसरों के घर की दोहरी ड्यूटी से परेशान दिखे। तमाम कर्मचारियों की समस्या अवकाश को लेकर रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें