ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनगर निगम-एडीए में पान-गुटखा खाने पर रोक, लगेगा जुर्माना

नगर निगम-एडीए में पान-गुटखा खाने पर रोक, लगेगा जुर्माना

नगर निगम और इलाहाबाद विकास प्राधिकरण में पान-गुटखा खाना भारी पड़ेगा। इन कार्यालयों में पान या गुटखा खाकर थूकने पर जुर्माना देना होगा।मुख्यमंत्री के द्वारा सरकारी कार्यालयों में पान-गुटखा खाने और...

नगर निगम-एडीए में पान-गुटखा खाने पर रोक, लगेगा जुर्माना
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम और इलाहाबाद विकास प्राधिकरण में पान-गुटखा खाना भारी पड़ेगा। इन कार्यालयों में पान या गुटखा खाकर थूकने पर जुर्माना देना होगा।

मुख्यमंत्री के द्वारा सरकारी कार्यालयों में पान-गुटखा खाने और थूकने पर लगी रोक के बाद यहां पर भी शुरुआत हो गई है। गुरुवार को नगर निगम परिसर और इंदिरा भवन स्थित एडीए कार्यालय में पान-गुटखा खाने पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम में महापौर और एडीए में उपाध्यक्ष ने रोक लगाई है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने गुरुवार को नगर निगम परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने पान-गुटखा खाने वाले कर्मचारियों को सख्त लहजे में चेतावनी भी दी। नगर निगम में 500 रुपये जुर्माना लगाने का आदेश महापौर ने दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें