ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकौशाम्बी में छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप

कौशाम्बी में छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप

पिपरी थाने के एक गांव में गुरुवार शाम छात्रा को अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी फरार हो गए। होश आने पर किसी तरह घर पहुंची लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों...

कौशाम्बी में छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपरी थाने के एक गांव में गुरुवार शाम छात्रा को अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी फरार हो गए। होश आने पर किसी तरह घर पहुंची लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस चौकी पहुंचकर नामजद तहरीर दी गई। आरोप है कि पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी है।

पिपरी थानाक्षेत्र के एक कस्बे की 15 वर्षीय किशोरी नजदीकी स्कूल में आठवीं की छात्रा है। गुरुवार शाम वह पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के घर किताब लेने जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी युवक ने तीन साथियों के साथ छात्रा को अगवा कर लिया। आरोपितों ने गांव में ही एक गोदाम की छत पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा चीखती-चिल्लाती रही पर, दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी। छात्रा जब बेहोश हो गई तो सभी उसको वहीं छोड़कर फरार हो गए।

इधर काफी देर तक लड़की के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। घर वाले उसकी तलाश में जुट गए। चार घंटे बाद रात तकरीबन दस बजे होश आने पर छात्रा बदहवाश हालत में घर पहुंची और रो-रोकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

इसके बाद घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। मामला पुलिस में पहुंचने की भनक लगने पर आरोपी पक्ष से कुछ लोग शुक्रवार सुबह चौकी पहुंच गए। मामले में सुलह-समझौते खेल शुरू हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी मनोज यादव ने छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि छात्रा अपनी सहेली के घर किताब लेने गई थी। वहीं उसकी तबियत खराब हो गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें