ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य पर एफआईआर के आदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य पर एफआईआर के आदेश

उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफआईआर का आदेश दिया है। मामला आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का है। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य पर एफआईआर के आदेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Feb 2017 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफआईआर का आदेश दिया है। मामला आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का है।

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान 23 फरवरी को इलाहाबाद के ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी वोट डालने गए थे। इस दौरान केशव मौर्य के जैकेट पर कमल चिह्न का निशान लगा था। जिस पर विपक्षियों ने आपत्ति जताई थी।

मामला गरमाने के बाद केशव मौर्य ने अपनी सफाई में कहा है कि जो कुछ हुआ वह गलती से हुआ। उन्होंने जानबूझ कर ऐसा नहीं किया। गलती याद आने पर उन्होंने ने कमल का निशान हटा दिया था। इसके बावजूद अगर चुनाव आयोग कोई कार्रवाई करना चाहता है तो वह सामना करने को तैयार हैं।

जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमके राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर का आदेश दे दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें