ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमतदान में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी

मतदान में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी

घर गृहस्थी संभालने वाली महिलाएं वोट देने के मामले में पुरुषों से काफी आगे रहीं। ग्रामीण क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों पर तो 60 फीसदी से अधिक महिलाओं ने मतदान किया। केवल शहर दक्षिणी की महिलाएं मतदान...

मतदान में पुरुषों से आगे रही आधी आबादी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

घर गृहस्थी संभालने वाली महिलाएं वोट देने के मामले में पुरुषों से काफी आगे रहीं। ग्रामीण क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों पर तो 60 फीसदी से अधिक महिलाओं ने मतदान किया। केवल शहर दक्षिणी की महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से पीछे रहीं।

गुरुवार को 12 विधानसभा क्षेत्रों में 56.28 फीसदी महिलाओं तथा 52.38 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले। मतदान करने के मामले में सबसे पिछड़े इलाके कोरांव की महिलाएं सबसे आगे रहीं। दूसरे नंबर पर रहीं मेजा सीट की महिलाएं। दोनों ही विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़े हुए हैं। इन क्षेत्रों में पानी के साथ रोजगार का संकट है। इसलिए पुरुष रोजी-रोटी के लिए महानगरों में जाकर नौकरी करते हैं। महिलाएं घर के साथ खेती की जिम्मेदारी भी संभालती हैं। मतदान करने के मामले में तीसरे नंबर पर आरक्षित सीट सोरांव की महिलाएं रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी महिलाएं मतदान करने में पीछे रहीं। शहर दक्षिणी में तो पुरुष ही आगे रहे। जबकि शहर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया गया। प्रशासन के साथ स्कूल कॉलेजों व तमाम संगठनों ने जागरूकता रैलियां निकालीं। बड़े पैमाने पर पंफलेट भी बांटे गए। इसके बाद भी पढ़ी-लिखी महिलाएं वोट देने के लिए नहीं निकलीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें