ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदेश के सबसे बड़े झूठे मुख्यमंत्री हैं अखिलेश : केशव

देश के सबसे बड़े झूठे मुख्यमंत्री हैं अखिलेश : केशव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव झूठे मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में गुंडाराज का आलम यह है कि वह अपनी बीवी की ही रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों की...

देश के सबसे बड़े झूठे मुख्यमंत्री हैं अखिलेश : केशव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव झूठे मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में गुंडाराज का आलम यह है कि वह अपनी बीवी की ही रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों की रक्षा कैसे कर सकते हैं।

मोहद्दीपुर के मीडिया सेंटर में केशव प्रसाद मौर्य रविवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मोदी को सबसे बड़ा झूठा पीएम कहे जाने पर पलटवार करते हुए श्री मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाएं झूठ का पुलिंदा हैं। झूठ पर राजनीति का नतीजा है कि साइकिल पंचर और हाथी बेहोश हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लोकसेवा आयोग को अखिलेश ने भ्रष्टाचार आयोग बनाने की कोशिश की है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही सभी भर्तियों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन कर पूर्वांचल को विकास की नई ऊंचाइयों तक भाजपा ले जायेगी। कसाब, चूहा और गधा की बात चुनाव प्रचार में उठाये जाने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ कमल की बात कर रही है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के बयान कि आजम खान चाहें तो बीजेपी के साथ आ सकते हैं पर केशव मौर्य ने कहा कि आजम, अतीक और मुख्तार जैसे लोगों के लिए बीजेपी में कोई जगह नहीं। अनुप्रिया जी बीजेपी के लिए नहीं अपनी पार्टी के लिए ऐसा कहा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें