ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशुभम-रूपम, रेशमी व मनोज ने बांधा समा

शुभम-रूपम, रेशमी व मनोज ने बांधा समा

खलीलाबाद के लक्ष्मीनारायण मंदिर में मंगलवार की रात श्याम महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोलकता से आए शुभम-रूपम, समस्तीपुर बिहार से आईं रेशमी शर्मा व मनोज त्रिपाठी ने अपने...

शुभम-रूपम, रेशमी व मनोज ने बांधा समा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

खलीलाबाद के लक्ष्मीनारायण मंदिर में मंगलवार की रात श्याम महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोलकता से आए शुभम-रूपम, समस्तीपुर बिहार से आईं रेशमी शर्मा व मनोज त्रिपाठी ने अपने भजनों से जबरदस्त समा बांधा। गायकों के सुर में केवल श्याम के दीदार का ही वर्णन रहा। सभी ने भव्य रूप से सजे श्याम दरबार का अपने गीत के जरिये बखान किया। भजन गायकों की प्रस्तुति पर तालियां बजती रहीं। युवा थिरकते रहे। श्याम महोत्सव के दौरान लक्ष्मीनारायण परिसर में मौजूद लोग झूम उठे। श्याम प्रभु के श्रद्धालुओं के उत्साह से माहौल भक्तिमय हो गया। शुभम-रूपम के युगल स्वर में श्याम तुझे आने की दी बधाई..., रेशमी शर्मा के श्याम दिवानी तेरी मैं हो चली..., मनोज त्रिपाठी एण्ड ग्रुप के मनमोहक नृत्य व गीत ने काफी तालियां बटोरीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें