ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही पर केस 

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही पर केस 

उत्तर प्रदेश के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही पर शनिवार देर रात आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज हुआ है। श्री शाही पथरदेवा विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। सभा के दौरान...

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही पर केस 
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही पर शनिवार देर रात आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज हुआ है। श्री शाही पथरदेवा विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। सभा के दौरान लोगों को नाश्ता कराने के चलते कार्रवाई की गई।

देवरिया जिले के पथरदेवा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बरवामीर छापर गांव में शनिवार की शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सभा के लिए समय लिया था। रात लगभग 9.30 बजे सचल दस्ता प्रभारी मानवेन्द्र पाण्डेय मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सभा नहीं हो रही थी। मौके पर मौजूद लोगों को नाश्ता कराया जा रहा था। सचल दस्ता टीम के पहुंचते ही भगदड़ मच गई।  सचल दस्ता प्रभारी मानवेन्द्र पाण्डेय की तहरीर पर रामपुर कारखाना थाने में सूर्य प्रताप शाही पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें