ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशVIDEO: निशान यात्रा के साथ शुरू हुआ श्याम महोत्सव

VIDEO: निशान यात्रा के साथ शुरू हुआ श्याम महोत्सव

खलीलाबाद के लक्ष्मी नारायण मंदिर में होने वाले श्याम महोत्सव की शुरुआत मंगलवार की सुबह निशान यात्रा से हुई। शहर में भ्रमण के बाद यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। यहां खाटू वाले श्याम प्रभु के पूजन...

VIDEO: निशान यात्रा के साथ शुरू हुआ श्याम महोत्सव
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

खलीलाबाद के लक्ष्मी नारायण मंदिर में होने वाले श्याम महोत्सव की शुरुआत मंगलवार की सुबह निशान यात्रा से हुई। शहर में भ्रमण के बाद यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। यहां खाटू वाले श्याम प्रभु के पूजन अर्चन के बाद भजन संध्या शुरू होगी। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन व जयकारे गूंजते रहे।

निशान यात्रा से पूर्व खलीलाबाद समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ। यहां श्याम प्रभु के निशान की पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के बाद जयघोष के साथ यात्रा शुरू हुई। यात्रा की अगुवाई एचआर इण्टर कालेज के एनसीसी व स्काउट के दल ने बैण्ड पार्टी के साथ की। उसके पीछे दो घोड़ों पर निशान लिए सवार चल रहे थे।

निशान यात्रा में सजी श्याम प्रभु की झांकी का श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। शोभायात्रा में शामिल डीजे के साथ गायक कलाकार बाबा का गुणगान करते चल रहे थे। भजनों की धुन पर श्याम प्रभु का निशान लिए श्रद्धालु जमकर थिरके। भजन व जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें