ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदीनदयाल उपाध्याय के विचार दर्शन को मिला साकार रूप

दीनदयाल उपाध्याय के विचार दर्शन को मिला साकार रूप

ग्रामोदय मेले में तीसरे दिन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि नाना जी ने पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शोँ पर चलते हुए ग्रामीण विकास का ऐसा माडल खड़ा किया जिसका सभी अनुसरण कर रहे है।...

दीनदयाल उपाध्याय के विचार दर्शन को मिला साकार रूप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामोदय मेले में तीसरे दिन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि नाना जी ने पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शोँ पर चलते हुए ग्रामीण विकास का ऐसा माडल खड़ा किया जिसका सभी अनुसरण कर रहे है। उन्होंने पंडित जी के विचार दर्शन को ही दीनदयाल शोध संस्थान के माध्यम से साकार रूप दिया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहाकि कार्यशाला के माध्यम से कुछ सकारात्मक लेकर जाएं। यहां ग्रामीण स्वावलंबन के लिए अनुकरणीय पहल की जा रही है। गांव विवाद मुक्त होंगे। केन्द्र व मप्र सरकार समेत दीनदयाल शोध संस्थान के मेले के माध्यम से जो अनुकरणीय प्रदर्शनी व लोक कलाकारों की लोक कलाकृतियां पेश की जा रही हैं। उससे भगवान राम की तपस्थली में एक कुम्भ जैसा वातावरण बना दिख रहा है। वहीं आईसीएआरके मनोज पटेरिया ने समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने के सौर ऊर्जा तकनीक की जानकारी दी। कहाकि आयरलैण्ड के छोटे-छोटे द्वीपों में यह सुविधा उपलब्ध मिल रही हैं। उन्होने जीवन में उपयोगी कीटों की भी जानकारी दी। इस दौरान मप्र की मंत्री अर्चना चिचनिस, हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश धनखर, मप्र मंत्री चन्द्रशेखर साहू आदि ने गोष्ठी में अपने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें