ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशडकैतों की कन्नौज में मिली आखिरी लोकेशन

डकैतों की कन्नौज में मिली आखिरी लोकेशन

बिल्हौर में कारोबारी के घर डकैती डालने वाले बदमाशों की आखिरी लोकेशन कन्नौज में मिली है। पुलिस ने कन्नौज पुलिस को मामले की जानकारी देकर एक टीम रवाना कर दी है। दरअसल बदमाश लूट के दौरान पीड़ित का मोबाइल...

डकैतों की कन्नौज में मिली आखिरी लोकेशन
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बिल्हौर में कारोबारी के घर डकैती डालने वाले बदमाशों की आखिरी लोकेशन कन्नौज में मिली है। पुलिस ने कन्नौज पुलिस को मामले की जानकारी देकर एक टीम रवाना कर दी है। दरअसल बदमाश लूट के दौरान पीड़ित का मोबाइल भी लूट गए थे। ऐसे में पुलिस ने उसी मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लोकेशन की जानकारी जुटाई है। इसके अलावा पुलिस ने शिवराजपुर व उसके आसपास के आधा दर्जन लोगों को उठा लिया है।

ककवन रोड निवासी कारोबारी रमाकांत के घर पर सोमवार देर रात बदमाशों ने धावा बोला था। इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट के बाद रमाकांत के बेटे प्रशांत को गोली मार दी थी। उसके बाद वे फरार हो गए थे। पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बदमाश प्रशांत का मोबाइल भी लेकर चले गए थे। जब यह बात पुलिसकर्मियों को पता चली तो नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने उस नंबर से किसी से भी बातचीत नहीं की। कुछ मैसेज उस नंबर पर पहुंचे हैं। जिसमें कंपनी के मैसेज शामिल है। ऐसे में जो आखिर मौसेज पहुंचा है उसकी लोकेशन कन्नौज है। उसके बाद से मोबाइल बंद जा रहा है। सीओ बिल्हौर ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

दबाव में लिखवाई तहरीर

रमाकांत का घर के नीचे ही कारखाना है। जहां पर आटा चक्की व तेल निकालने की मशीन लगी है। घटना के बाद उन्होंने बताया था कि हाल में ही खली बेची थी। जिसका करीब डेढ़ लाख रुपए घर पर रखा हुआ था। बदमाश उस रकम के साथ जेवरात भी लूट ले गए थे। लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक मोबाइल व जेवरात की बात कह रही है। रमाकांत के भाई के मुताबिक पुलिस जैसी तहरीर लिखने को कहा वैसा लिखा गया है। इससे साफ है कि पुलिस ने दबाव में तहरीर लिखवाई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें