ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबड़े नोटों का पड़ा अकाल, कई बैंकों में हंगामा

बड़े नोटों का पड़ा अकाल, कई बैंकों में हंगामा

बूचड़खानों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से सपाई भड़क गए है। सैकड़ों की संख्या में कारोबारियों ने जाजमऊ स्थित सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी के आवास पर विरोध दर्ज कराया। हाजी इरफान सोलंकी ने डीएम से...

बड़े नोटों का पड़ा अकाल, कई बैंकों में हंगामा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बूचड़खानों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से सपाई भड़क गए है। सैकड़ों की संख्या में कारोबारियों ने जाजमऊ स्थित सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी के आवास पर विरोध दर्ज कराया। हाजी इरफान सोलंकी ने डीएम से वार्ता करने के बाद लखनऊ स्थित पार्टी नेताओं को स्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर तगड़ा विरोध करने की चेतावनी दी है। सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद भी मंत्रणा करने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।

सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद का कहना है कि बूचड़खाने सैकड़ों साल से चल रहे हैं। कोई भी बूचड़खाना अवैध नहीं है। सभी नगर निगम ने बनवाए हैं और लाइसेंस भी जारी किए हैं। बूचड़खानों को किस आधार पर सील किया जा रहा है? इस सम्बंध में अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। यहां लाखों लोगों का रोजगार उससे जुड़ा है। इस तरह की कार्रवाई की निंदा की जाती है। पार्टी के शीर्ष नेताओं से वार्ता करने वह लखनऊ में हैं। इसका विरोध होगा। उधर विधायक हाजी इरफान सोलंकी का कहना है कि मुख्यमंत्री अनाप शनाप आदेश निर्देश दे रहे हैं। अधिकारी बेलगाम हो गए। नियम व कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हजारों कारोबारी परेशान हो रहे हैं। स्थितियों से प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष नेताओं को अवगत कराया गया है। शपथ ग्रहण के दिन ही हाउस में यह मसला उठाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें