ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअखिलेश सरकार के संरक्षण के चलते गायत्री की गिरफ्तारी नहीं: भाजपा

अखिलेश सरकार के संरक्षण के चलते गायत्री की गिरफ्तारी नहीं: भाजपा

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गायत्री प्रजापति की अब तक गिरफ्तारी न किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के संरक्षण ...

अखिलेश सरकार के संरक्षण के चलते गायत्री की गिरफ्तारी नहीं: भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गायत्री प्रजापति की अब तक गिरफ्तारी न किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के संरक्षण के चलते ही अब तक गायत्री प्रसाद प्रजापति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराध की प्राथमिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दर्ज किए जाने के बाद भी गायत्री की गिरफ्तारी न होना जांच की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़िता के कोर्ट के समक्ष कलमबन्द बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में चुनाव में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गायत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें