ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशव्यापारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

व्यापारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

लखनऊ व्यापार मंडल ने गुरुवार को निरालानगर स्थित एक होटल में हर्षोउल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। संगठन के अध्यक्ष...

व्यापारियों ने मनाया होली मिलन समारोह
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ व्यापार मंडल ने गुरुवार को निरालानगर स्थित एक होटल में हर्षोउल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने बताया कि होली का पर्व भाईचारे का पर्व है। भाईचारे में कोई पार्टी और राजनीति नहीं होती। वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि व्यापारी एकजुट होकर एकता का परिचय दे रहे हैं, जो भविष्य के लिये शुभ संकेत है। उन्होंने व्यापारियों को संगठित करने तथा सर्वांगीण विकास के लिये सतत संघर्षशील रहने का संकल्प लिया। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि होली मिलन एकता व अखंडता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम कराने के लिये सभी लोगों को आगे आना चाहिये। मीडिया महामंत्री अभिषेक खरे ने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये व्यापारियों को संगठित होना आवश्यक है। कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में हरीश चन्द्र अग्रवाल, अनिल बजाज, रविन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र सिंह चौहान और भारत भूषण गुप्ता ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें