ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशव्यापार मंडल जली कोठी इकाई का चुनाव 30 को

व्यापार मंडल जली कोठी इकाई का चुनाव 30 को

पश्चिमी यूपी संयुक्त व्यापार मंडल की जली कोठी इकाई का चुनाव 30 मार्च को होगा। 26 मार्च को नामांकन होंगे और 27 मार्च को नाम वापसी होगी।संगठन के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष पंडित आशू शर्मा ने बताया कि चुनाव...

व्यापार मंडल जली कोठी इकाई का चुनाव 30 को
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी यूपी संयुक्त व्यापार मंडल की जली कोठी इकाई का चुनाव 30 मार्च को होगा। 26 मार्च को नामांकन होंगे और 27 मार्च को नाम वापसी होगी।

संगठन के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष पंडित आशू शर्मा ने बताया कि चुनाव पांच पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री पद पर होगा। चुनाव 30 मार्च को अपार चैंबर में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

नामांकन प्रकिया मदरसा जमालुल कुरान जलीकोठी स्थित मदरसा परिसर में होगी। करीब 300 व्यापारी चुनाव में हिस्सा लेंगे। चुनाव प्रभारी महानगर सचिव अशोक शर्मा और भूमिया पुल मार्केट अध्यक्ष मंसूर इस्लाम को बनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें