ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसडक हादसे में एक युवक की मौत,दो घायल

सडक हादसे में एक युवक की मौत,दो घायल

तितावी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होने पर बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिर गये। पीछे से आये गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। दो युवक गंभीर घायल हो...

सडक हादसे में एक युवक की मौत,दो घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

तितावी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होने पर बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिर गये। पीछे से आये गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। दो युवक गंभीर घायल हो गये।

छपरौली थाना क्षेत्र के गांव खोजा नंगला निवासी छोटू, दीपक व राहुल बाइक से सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुढीना कलां में आये थे। शाम के समय तीनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। लालूखेडी के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी। तीनों युवक सड़क पर गिर गये। पीछे से आयी ट्रैक्टर ट्राली नें उन्हें रौंद डाला। हादसे में छोटू की मौके पर मौत हो गयी। अन्य दोनों युवक गंभीर घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें