गेहूं के खेत में महिला का शव फेंका
शहर कोतवाली के गांव सलेमपुर के जंगल में महिला का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव रात्रि में ही हत्या कर खेत में फेंका गया है। पुलिस मृतका के शव की शिनाख्त के प्रयास...
शहर कोतवाली के गांव सलेमपुर के जंगल में महिला का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव रात्रि में ही हत्या कर खेत में फेंका गया है। पुलिस मृतका के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
गुरुवार दोपहर खेत पर काम रहे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि सलेमपुर गांव के समीप आश्रम के सामने गेहूं के खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व शहर कोतवाल पीपी सिंह मौके पर आ गये। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। गेहूं के खेत में महिला औंधे मुंह पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को सीधा कराकर शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिया। महिला ने नीले रंग का कढ़ाई वाला शूट पहना हुआ है। उसके दाहिने हाथ पर एएसआर लिखा हुआ।
महिला के गले में लाल रंग का धागा भी पड़ा है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पुलिस मानकर चल रही कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है। मृतका के साथ दुराचार की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। दुराचार के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की क्लीयर करेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल साइट का भी सहारा लिया है। कोतवाली पुलिस ने जनपद के कई वहाट्सएप गु्रप पर मृतका फोटो डाला है। शव की स्थिति से देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि रात्रि में किसी समय खेत में शव को फेंका गया है। चरथावल रोड पर शव मिलने के कारण पुलिस शामली व उसे जुडे जनपदों से महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।