ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजमीनी विवाद में युवक पर दराती से हमला कर घायल किया

जमीनी विवाद में युवक पर दराती से हमला कर घायल किया

ग्राम जलालपुर नीला में जमीनी विवाद के चलते एक युवक पर एक महिला व एक युवक ने दराती से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को गम्भीर हालत में जिला चिकित्साल्य में भर्ती कराया। ग्राम जलालपुर नीला निवासी...

जमीनी विवाद में युवक पर दराती से हमला कर घायल किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम जलालपुर नीला में जमीनी विवाद के चलते एक युवक पर एक महिला व एक युवक ने दराती से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को गम्भीर हालत में जिला चिकित्साल्य में भर्ती कराया।

ग्राम जलालपुर नीला निवासी संदीप की गांव के ही निर्वान से जमीनी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते दोनो पक्षों में काफी तनातनी रहती है। सोमवार को संदीप पक्ष का युवक विकास खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान निर्वान व एक महिला ज्योति वहां पहुंचे। दोनो की विकास से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। आरोप है कि इस दौरान निर्वान व ज्योति ने विकास पर दराती से हमला बोल दिया। जिससे विकास लहुलुहान होकर वहीं गिर गया तथा आरोपी फरार हो गये। सूचना पर विकास पक्ष के अन्य लोग मौके पर आ गये तथा घायल को जानसठ अस्पताल ले गये। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्साल्य रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की कोई लिखा पढी नही हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें