ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलव, सेक्स और धोखा देने वाले डॉक्टर के खिलाफ फूटा भीड़ का गुस्सा

लव, सेक्स और धोखा देने वाले डॉक्टर के खिलाफ फूटा भीड़ का गुस्सा

कोतवाली गढ़ अन्तर्गत गांव अठसैनी में एक चिकित्सक ने एक महिला को प्यार के झांसे में फांस कर शरारारिक शोषण किया और बाद में उसकी मोबाइल क्लिप बनाते हुए व्हाटसएप ग्रुप पर वायरल कर दी। पीड़िता की तहरीर पर...

लव, सेक्स और धोखा देने वाले  डॉक्टर के खिलाफ फूटा भीड़ का गुस्सा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली गढ़ अन्तर्गत गांव अठसैनी में एक चिकित्सक ने एक महिला को प्यार के झांसे में फांस कर शरारारिक शोषण किया और बाद में उसकी मोबाइल क्लिप बनाते हुए व्हाटसएप ग्रुप पर वायरल कर दी। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी चिकित्सक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसके चलते हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सीओ कार्यालय का घेराव कर मेरठ रोड पर जाम लगा दिया। आरोपी द्वारा कोर्ट में आत्मसम्पर्ण किए जाने की सूचना पर जाम खोला गया।

अठसौनी गांव में सिंभावली का रहने वाला एक चिकित्सक अपना कलीनिक चलाता था। जहां पर उसने दूसरे संप्रदाय की एक लड़की को प्यार के झांसे में फांस लिया। प्यार में धोखा देकर डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया। मोबाइल से वीडियो भी बना ली। शादी होने के बाद युवती अपनी ससुराल चली गई। लेकिन उसके बाद आरोपी डॉक्टर ने उसकी वीडियो व्हाटसएप ग्रुपों पर वायरल कर दी। जैसे ही वीडियो गांव में पहुंची तो ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने क्लीनिक पर तोड़फोड़ कर दी। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। लेकिन आज तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका।

इसके विरोध में भाजपा नेत्री शिक्षा चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों हिंदू संगठनों के लोगों ने सीओ कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय पर संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद गुस्साई भीड़ ने अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर मेरठ रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ, एसडीएम और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। लेकिन इसी दौरान बताया गया कि आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसके बाद जाम खोल दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें