ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपॉटरी नगरी के बूचड़ खानों को चिह्नित कर रहा प्रशासन

पॉटरी नगरी के बूचड़ खानों को चिह्नित कर रहा प्रशासन

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों को बंद करने की कार्रवाई तेज हो गई है। पॉटरी नगरी में अवैध रूप से चलने वाले बूचड़खानों को चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही खुले...

पॉटरी नगरी के बूचड़ खानों को चिह्नित कर रहा प्रशासन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों को बंद करने की कार्रवाई तेज हो गई है। पॉटरी नगरी में अवैध रूप से चलने वाले बूचड़खानों को चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही खुले में मीट बेचने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है।

नगर के प्रमुख स्थानों पर अवैध रूप से खुले में मीट बेचा जा रहा है। साथ ही जगह-जगह अवैध रूप से पशुओं का कटान हो रहा है। अवैध रूप से होने वाले पशुओं के कटान पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि वह स्वत: ही बूचड़ खाने बंद कर दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई निश्चित है। नगर पालिका और 9 पंजीकृत मीट प्लांटों के अलावा किसी भी जगह पशुओं का अवैध रूप से कटान होता पाया गया तो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि अवैध रूप से कटान होने वाले कत्लगाहों को चिह्नित कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें