ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशीतल-महेंद्र डबल मर्डर केस:आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर,जेल भेजा

शीतल-महेंद्र डबल मर्डर केस:आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर,जेल भेजा

एक डेढ़ माह पहले अगवा हुए महेंद्र और शीतल की हत्या के बाद शव बरामद होने पर मरने वालों के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी अरविंद के पिता को गिरफ्तार कर...

शीतल-महेंद्र डबल मर्डर केस:आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर,जेल भेजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

एक डेढ़ माह पहले अगवा हुए महेंद्र और शीतल की हत्या के बाद शव बरामद होने पर मरने वालों के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी अरविंद के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसके बाद गुरुवार को आरोपी अरविंद ने गुपचुप तरीके से पुलिस से बचते हुए सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसका पता जब मरने वाले परिजनों को लगा तो वह सीजेएम कोर्ट पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को खींचने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी से ऐसा नहीं हो पाया। आरोपी के कोर्ट में पहुंचते तक हंगामे के हालात बन गया। पुलिस ने जैसे तैसे मामले को संभाला। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें