ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकटघर में चाचा ने किया मासूम से बलात्कार

कटघर में चाचा ने किया मासूम से बलात्कार

घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। आरोपी चाचा अजविंदर सिंह मूलरूप से बरेली के आंवला का रहने वाला है। वह यहां गोविंद नगर में किराए के कमरे में रहता है। शादी हो चुकी है। शराब पीने का आदी है। इसी कारण पत्नी...

कटघर में चाचा ने किया मासूम से बलात्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। आरोपी चाचा अजविंदर सिंह मूलरूप से बरेली के आंवला का रहने वाला है। वह यहां गोविंद नगर में किराए के कमरे में रहता है। शादी हो चुकी है। शराब पीने का आदी है। इसी कारण पत्नी छोड़कर मायके में रहती है। कुछ दूरी पर अजविंदर के बड़े भाई रहते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी छह साल की है। खेलने के लिए बच्चे चाचा के यहां चले जाते हैं। बुधवार दोपहर अजविंदर मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने घर ले गया। वहां उसने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची की चीख बाहर न जाए, इसके लिए उसने मुंह में कपड़ा ढूंस दिया। करीब एक घंटे बाद बच्ची घर पहुंची। मां ने उसे खून से लथपथ पाया। पूछने पर सारी घटना बयां कर दी। यह भी कहा कि जानकारी देने पर चाचा आपको मार देंगे, यह भी बताया। परिवार वाले बौखला गए। उन्होंने आरोपी अजविंदर को मौके पर ही दबोच लिया। जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर कटघर एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पब्लिक के कब्जे से आरोपी को छुड़ाया। पीड़ता के पिता की तहरीर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

वरना हो जाता पब्लिक इनकाउंटर

मुरादाबाद। बच्ची को खून से लथपथ देखकर परिवार वालों का धैर्य जवाब दे गया। वह चीखते हुए घर से बाहर की तरफ दौड़े। थोड़ी ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सभी अजविंदर के कमरे पर पहुंच गए। उन्होंने अजविंदर की लात-घूसों से मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसे कमरे में बंधक बना लिया। लोग उसे खुद ही सजा देना चाहते थे। सूचना पाकर कटघर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। उसने समय रहते आरोपी अजविंदर को पब्लिक के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में किया।

एक माह पूर्व भी की थी रेप की कोशिश

मुरादाबाद। आरोपी अजविंदर ने एक माह पूर्व भी मासूम भतीजी के साथ बलात्कार की कोशिश की थी, मगर बच्ची की मां उसे लेने के लिए पहुंच गई थीं। इससे वह घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हुआ था। इसकी जानकारी बच्ची ने परिवार वालों को दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें