ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में काम नहीं, अखिलेश का झूठ और SP की गुंडई बोलती है: स्मृति

यूपी में काम नहीं, अखिलेश का झूठ और SP की गुंडई बोलती है: स्मृति

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समाजवादी पार्टी का काम तो नहीं परन्तु मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का झूठ बोलता है। पांच वर्ष के कार्यकाल में गुंडई चरम सीमा पर रही।...

यूपी में काम नहीं, अखिलेश का झूठ और SP की गुंडई बोलती है: स्मृति
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समाजवादी पार्टी का काम तो नहीं परन्तु मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का झूठ बोलता है। पांच वर्ष के कार्यकाल में गुंडई चरम सीमा पर रही। महिलाएं असुरक्षित रहीं। पुलिस की गुंडई सर चढ़ कर बोली। जनता को स्वास्थ्य , बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से मरहूम रहना पड़ा है।

ईरानी सिसवा के श्रीरामजानकी मन्दिर मैदान पर भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। 20 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब हमने प्रदेश सरकार से गोरखपुर में एम्स के लिए जमीन मांगी तो मुख्यमंत्री जमीन के लिए बढ़ चढ़ कर बोल रहे थे। 

इसी एम्स को कांग्रेस की सरकार को सपा ने अपना समर्थन दिया था। जिसने गोरखपुर के एम्स को मंजूर नहीं किया। परन्तु जब चुनाव में दोनों पार्टियों की ज़मीन खिसकती नज़र आई तो दोनों ने गठबन्धन कर लिया। 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति एक महिला के साथ दुराचार के मामले में फंसे तो प्रदेश सरकार उन्हें बचाना चाह रही थी। लेकिन कोर्ट ने अपना काम किया। उस महिला को न्याय दिलाने में मुख्यमंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं।

यूपी चुनाव से जुड़ी हर अपडेट बस एक क्लिक पर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें