ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमनचलों की अब खैर नहीं, एंटी रोमियो स्क्वायड गठित

मनचलों की अब खैर नहीं, एंटी रोमियो स्क्वायड गठित

मनचलों की अब खैर नहीं होगी। दिन हो या फिर रात, बेटियां बेखौफ होकर घरों से बाहर निकल सकेंगी। एसएसपी के निर्देश पर शहर में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है। प्रमुख चौराहों पर सादा वर्दी में...

मनचलों की अब खैर नहीं, एंटी रोमियो स्क्वायड गठित
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मनचलों की अब खैर नहीं होगी। दिन हो या फिर रात, बेटियां बेखौफ होकर घरों से बाहर निकल सकेंगी। एसएसपी के निर्देश पर शहर में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है। प्रमुख चौराहों पर सादा वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी, जो पलक झपकते ही मनचलों को दबोच लेगी। बुधवार से शहर में बड़े पैमाने पर अभियान की शुरुआत की जाएगी। 

छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रही हैं। लड़कियों का घर से बाहर निकलना तक मुशिकल है। वह घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को हरथला में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। उसने एसएसपी को तहरीर दी तो उसे वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। इसी प्रकार हरथला में छेड़छाड़ से आजिज आकर छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी थी। कटघर में छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा के पिता को दबंग मनचलों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। ताबड़तोड़ वारदातों से महिलाएं व बेटियां सहम गई हैं। अब सरकार बदलने के बाद पुलिस ने मनचलों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई का माइक्रोप्लान तैयार किया है।

एसएसपी मनोज तिवारी ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है। सीओ कोतवाली पूनम मिश्रा को स्क्वायड का प्रभारी बनाया गया है। इसमें चार दरोगा समेत 15 महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों व स्कूल-कालेजों के बाहर टीम में शामिल पुलिस वाले सादा वर्दी में तैनात रहेंगे। छेड़छाड़ होने पर तत्काल वह मनचलों को धर दबोच लेंगे। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि बुधवार से लगातार अभियान चलाया जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें