ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजर्जर मार्गों पर परीक्षा देते पूरी हुई पंचक्रोशी यात्रा

जर्जर मार्गों पर परीक्षा देते पूरी हुई पंचक्रोशी यात्रा

महाशिवरात्रि पर होने वाली एक दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा शुक्रवार की शाम सम्पन्न हो गयी। हजारों पंचक्रोशी तीर्थयात्रियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन- पूजन किया। गुरुवार की शाम मणिकर्णिकाघाट पर...

जर्जर मार्गों पर परीक्षा देते पूरी हुई पंचक्रोशी यात्रा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर होने वाली एक दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा शुक्रवार की शाम सम्पन्न हो गयी। हजारों पंचक्रोशी तीर्थयात्रियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन- पूजन किया।

गुरुवार की शाम मणिकर्णिकाघाट पर गंगा स्नान के बाद ज्ञानवापी स्थित व्यास पीठ पर तीर्थयात्रियों ने संकल्प लिया। यहां से मर्णिकर्णिकाघाट स्थित सिद्धि विनायक का दर्शन-पूजन किया फिर पंचक्रोशी यात्रा पर निकले थे। तीर्थयात्रियों का पहला पड़ाव कंदवा, दूसरा भीमचंडी, तीसरा रामेश्वर, चौथा शिवपुर व पांचवां कपिलधारा रहा। पांच पड़ाव के बीच भक्तों को सबसे अधिक कष्ट गढ्ढायुक्त व गिट्टी बिखरे मार्ग के चलते हुए। पांव से खून तक निकल गये लेकिन यात्रा पर बाबा दर्शन के बाद ही विराम लगा। यात्रियों में पुरुषों के साथ महिलाएं और किशोरियां भी थीं। पंचक्रोशी के चौथे पड़ाव पांचों पंडवा में हजारों तीर्थयात्रियों का जत्था पहुंचा। 25 कोस की यात्रा करने के बाद यात्रियों का जत्था विश्वनाथ मंदिर पहुंचा जहां पर दर्शन-पूजन के बाद संकल्प छोड़ा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें