ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलमाउंट एवरेस्ट पर लापता हुए रवि के लिए फेसबुक पर प्रार्थनाएं

माउंट एवरेस्ट पर लापता हुए रवि के लिए फेसबुक पर प्रार्थनाएं

पर्वतारोही रवि कुमार ने एक दिन पहले एवरेस्ट की चोटी पर भारत का झंडा लहराकर अपने सपने को साकार किया था। उनकी इस उपलब्धि को फेसबुक पर कुंवर अमित कुमार ने साझा भी किया। जिसपर लिखा था कि मुझे गर्व है कि...

माउंट एवरेस्ट पर लापता हुए रवि के लिए फेसबुक पर प्रार्थनाएं
Center,MoradabadMon, 22 May 2017 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्वतारोही रवि कुमार ने एक दिन पहले एवरेस्ट की चोटी पर भारत का झंडा लहराकर अपने सपने को साकार किया था। उनकी इस उपलब्धि को फेसबुक पर कुंवर अमित कुमार ने साझा भी किया। जिसपर लिखा था कि मुझे गर्व है कि मेरे भाई रवि कुमार ने अपने सपने को साकार कर लिया। समाजसेवी गुरविंदर सिंह ने भी रवि की इस सफलता को सभी के साथ साझा किया। उनके इस पोस्ट पर लोगों की बधाइयां आनी शुरू हो गई। एक ही पल में उनके दोस्तों और रिश्तेदारों की बधाइयों का तांता लग गया। हालांकि दूसरे ही पल फेसबुक के स्टेटस बदल गए। अचानक यह न्यूज आई कि पर्वतारोही रवि एवरेस्ट क्लाइंबर के दल से अलग हो गए हैं। ऑफिशियली भी उनके मिसिंग होने की घोषणा हो गई। ऐसे में उनकी सफलता पर उत्साहित दोस्त व रिश्तेदार उनके सुरक्षित होने की कामना व दुआ करने में जुट गए। किसी ने अपने बेस्ट फ्रेंड की सुरक्षा की दुआ की तो किसी ने ईश्वर से दुआ की कि उनके भाई को सुरक्षित घर वापस भेज दें। फेसबुक पर रवि के लापता होने की खबर देखकर दोस्त व रिश्तेदार स्तब्ध रह गए। रवि का कल से कुछ पता नहीं चल रहा है। क्या हो गया, ईश्वर करें कुशल समाचार मिले, रवि के साथ हमारी दुआएं हैं ईश्वर उसे जरूर सुरक्षित रखेंगे, रवि जल्दी ही हमारे बीच होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें