ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरमहिलाओं ने गांव में चलाया सफाई अभियान

महिलाओं ने गांव में चलाया सफाई अभियान

गांव की सफाई के लिए द्यांगण की महिलाओं ने कमर कस ली है। उन्होंने गांव को साफ रखने के लिए सफाई अभियान चलाया। वहीं गांव में शराब पीकर आने वालों के खिलाफ भी वे एकजुट हुईं। उन्होंने कहा कि सड़क से सटा...

महिलाओं ने गांव में चलाया सफाई अभियान
Center,HaldwaniMon, 22 May 2017 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव की सफाई के लिए द्यांगण की महिलाओं ने कमर कस ली है। उन्होंने गांव को साफ रखने के लिए सफाई अभियान चलाया। वहीं गांव में शराब पीकर आने वालों के खिलाफ भी वे एकजुट हुईं। उन्होंने कहा कि सड़क से सटा गांव होने से शराबियों का आतंक रहता है। महिलाएं ऐसे लोगों के खिलाफ अब सीधे पुलिस से शिकायत करेंगी। नगर के नजदीकी गांव द्यांगण में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने रास्तों व पेयजल स्रोतों की सफाई की। महिलाओं ने निर्णय लिया कि प्रति माह सफाई अभियान चलाया जाएगा। तय किया कि गांव में शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। दीपा कठायत, गीता कठायत के नेतृत्व में चले सफाई अभियान में महिलाओं ने गांव के समीप नदियों के किनारे व प्रमुख रास्तों में सफाई की। प्रत्येक परिवार से कूड़ादान रखने की अपील की। इसके बाद आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिसके लिए प्रत्येक को जागरूक होना होगा ताकि युवाओं का भविष्य बेहतर हो सके। तय किया कि गांव में जो भी युवक शराब पीकर आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तय किया कि इस संबंध में पहले प्रत्येक परिवार से संपर्क किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्गा देवी, पुष्पा देवी, हरूली देवी, चंपा देवी आदि महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें