ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडबागेश्वर के सरकारी स्कूलों में एक घंटा मिलेगा कंप्यूटर ज्ञान

बागेश्वर के सरकारी स्कूलों में एक घंटा मिलेगा कंप्यूटर ज्ञान

प्राथमिक से इंटर कालेजों तक एक घंटा कंप्यूटर का ज्ञान देना भी जरूरी है। सीईओ ने प्रधानाचार्यों को इसके लिए निर्देश भी दे दिए हैं। सबकुछ ठीकठाक रहा तो नए सत्र से सरकारी स्कूलों के कंप्यूटरों की धूल...

बागेश्वर के सरकारी स्कूलों में एक घंटा मिलेगा कंप्यूटर ज्ञान
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Feb 2017 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्राथमिक से इंटर कालेजों तक एक घंटा कंप्यूटर का ज्ञान देना भी जरूरी है। सीईओ ने प्रधानाचार्यों को इसके लिए निर्देश भी दे दिए हैं। सबकुछ ठीकठाक रहा तो नए सत्र से सरकारी स्कूलों के कंप्यूटरों की धूल साफ हो सकेगी। बच्चे कंप्यूटर का प्राथमिक ज्ञान भी ले सकेंगे। हालांकि अभी भी तीस स्कूलों में बिजली का संकट बताया जा रहा है। सीईओ के निर्देश पर धरातल पर उतारने के लिए बिजली विभाग को भी मशक्कत करनी पड़ेगी।

जिले के छात्र-छात्राओं के लिए यह अच्छी खबर है। सीईओ आरसी आर्य की मेहनत रंग लाई तो सालों से धूल फांक रहे कप्यूटर भी चलने लगेंगे। सरकारी स्कूलों में प्राथमिक से इंटर तक पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी कंप्यूटर का प्राथमिक ज्ञान होगा। जिले में 57 इंटर, 33 हाईस्कूल, 118 जूनियर, 594 प्राथमिक विद्यालय हैं। यहां सरकार ने कंप्यूटर दिए हैं। लेकिन वे धूल फांक रहे हैं। सीईओ ने प्रधानाचार्यों को कम से कम बच्चों को एक घंटा कंप्यूटर का ज्ञान देने के निर्देश दिए हैं। बच्चे कम से कम कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान से भिज्ञ होंगे। यह नए शिक्षा सत्र से धरातल पर उतर सकेगा।

अभिभावकों ने दिया धन्यवाद:अभिभावक प्रेम सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, गीता देवी, कमला देवी, सरस्वती देवी, मोहनी देवी, जशोदा देवी आदि ने कहा कि सरकारी स्कूलों में उनके बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा। उन्होंने सीईओ के इस निर्णय पर उन्हें धन्यवाद दिया है। बागेश्वर के सीईओ आरसी आर्या ने बताया कि कम से कम एक घंटा सभी बच्चों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान दिया जा सकता है। वे अपने स्तर से भरपूर कोशिश कर रहे हैं। नए शिक्षा सत्र में इस पर काम भी होगा। बिजली और इंटरनेट की सुविधा से भी स्कूलों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कपकोट में आएगी दिक्कत:कंप्यूटर की पढ़ाई करने वाले छात्रों को कपकोट विकास खंड में दिक्कत आ सकती है। यहां तीस स्कूलों में इंटरनेट और बिजली नहीं है। बिजली की आपूर्ति उरेडा से हो सकती है, लेकिन इंटरनेट के लिए अभी बच्चों को इंतजार करना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें