ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडमुख्य वन संरक्षक बिष्ट ने किया सौनी में ईको टूरिज्म के कार्यों का निरीक्षण

मुख्य वन संरक्षक बिष्ट ने किया सौनी में ईको टूरिज्म के कार्यों का निरीक्षण

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं आरएस बिष्ट ने सौनी में ईको टूरिज्म के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वानाग्नि सुरक्षा के निर्देश अधिकारियों को दिए।सोमवार को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं आरएस बिष्ट...

मुख्य वन संरक्षक बिष्ट ने किया सौनी में ईको टूरिज्म के कार्यों का निरीक्षण
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Feb 2017 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं आरएस बिष्ट ने सौनी में ईको टूरिज्म के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वानाग्नि सुरक्षा के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सोमवार को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं आरएस बिष्ट सौनी में हो रहे ईको टूरिज्म के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म के कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में गर्मी के दौरान होने वाली वनाग्नि से निपटाने के लिए अभी से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि जंगलों को वनाग्नि से बचाने के लिए अधिकारियों को हर वक्त सक्रिय रहना चाहिए। वनाग्नि की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर राहत कार्य शुरू करने चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर दूसरे स्थानों से भी टीम को मौके पर भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से निपटना अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें